सेहत
नर्मदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले नर्मदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज बुधवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिस, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन, जिला पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।







