राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश/ सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत 17 नवम्‍बर को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस एवं प्रशासन तथा गैर शासकीय सगठनों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया और लोगों को कानून के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने का संदेश दिया। मैराथन दौड़ का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा योजनाओं तथा न्याय तक सुलभ पहुंच के संबंध में जागरूक करना है। साथ ही समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों, बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, श्रमिकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक विधिक सेवाओं का लाभ पहुंचाना है.। मैराथन दौड़ को जिला न्यायालय परिसर से सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर एवं श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई।

इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरूण सिंह, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अश्विनी सिंह, न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री हेमन्त मेहरा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती मोनिका यादव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री प्रियंका चौहान एवं विभिन्न विद्यालयों के एवं बालक-बालिकाएं आदि उपस्थित रहे।