वन-पर्यावरण

वन-पर्यावरण की ताज़ा खबरें

9 खबरें

वन-पर्यावरण

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।

टीकमगढ़

वन-पर्यावरण

गांधी जयंती पर माई भारत ने आयोजित किए स्वच्छता श्रमदान, ग्रामसभा, योग एवं पौधारोपण कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माई भारत निवाड़ी द्वारा जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जेरोन खालसा और ग्राम पंचायत जवारपुरा में स्वच्छता श्रमदान, ग्रामसभा, योग, पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।जेरोन खालसा में स्वच्छता श्रमदान एवं योग शिविरशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेरोन खालसा में नगर परिषद जेरोन खालसा के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण एवं योग शिविर आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, स्वच्छता मित्रों, नगर परिषद कर्मचारियों एवं नागरिकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग की अपील की गई। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का स्मरण किया गया।

पूरा प्रदेश

और खबरें

सभी खबरें →

खबर शेयर करें

WhatsApp पर भेजें ↗