कटनी (17 नवंबर) - मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत नवंबर माह में कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 806 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 34 करोड़ 95 लाख 92 हजार 800 रुपये की आर्थिक सहायता अंतरित की गई। पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ घरेलू खर्चों में सहयोग और परिवार की आर्थिक गतिविधियों में अधिक प्रभावी भागीदारी निभा सकें। योजना के अंतर्गत सहायता राशि आधार से जुड़े और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) की सुविधा से सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है। इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनी रहती है तथा पात्र महिलाओं तक सहायता राशि पहुंचती है। अक्टूबर माह में जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 300 महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 77 लाख 67 हजार रुपये, बहोरीबंद की 40 हजार 69 महिलाओं को 5 करोड़ 86 लाख 91 हजार 300 रुपये, ढीमरखेड़ा की 37 हजार 40 महिलाओं को 5 करोड़ 42 लाख 54 हजार रुपये तथा कटनी जनपद पंचायत कटनी की 27 हजार 769 महिलाओं को 4 करोड़ 4 लाख 14 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार जनपद पंचायत रीठी की 25 हजार 729 महिलाओं के खातों में 3 करोड़ 77 लाख 71 हजार 500 रुपये और विजयराघवगढ़ की 34 हजार 806 महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 10 लाख 96 हजार रुपये पहुंचाए गए। नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम कटनी की 28 हजार 60 पात्र महिलाओं के खातों में 4 करोड़ 7 लाख 95 हजार रुपये अंतरित किए गए। वहीं, नगर परिषद बरही की 2 हजार 286 महिलाओं को 33 लाख 63 हजार 800 रुपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 269 महिलाओं को 32 लाख 74 हजार 300 रुपये और नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 478 महिलाओं को 21 लाख 65 हजार 400 रुपये की सहायता प्रदान की गई।योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने, घरेलू जरूरतों को पूरा करने और परिवार के आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी मजबूत करने में मदद मिल रही है।
सफलता की कहानी


