श्री शनिदेव मंदिर में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए पर्याप्त एवं सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया है कि धर्मशाला में क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए। उन्होंने धर्मशाला में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 तक सुनिश्चित करने तथा की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। धर्मशाला में पेयजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।