सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशन में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित सघन जागरूकता अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौरा में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईसीटीसी, सिविल अस्पताल जौरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को एचआईवी-एड्स, सिफलिस सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
आईसीटीसी के परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने छात्राओं से संवाद करते हुए एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, संक्रमण से बचाव के उपायों तथा समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया, हेपेटाइटिस-बी, सिफलिस एवं टीबी जैसी बीमारियों के लक्षण, बचाव, रोकथाम तथा आवश्यक जांच के संबंध में भी छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या अथवा शंका होने पर उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।
खास बातें
- आईसीटीसी के परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने छात्राओं से संवाद करते हुए एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, संक्रमण से बचाव के उपायों तथा समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी।
- कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सहज एवं तथ्यात्मक रूप से समाधान किया गया।
- संवाद के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर बिना संकोच जानकारी प्राप्त करने तथा आवश्यकतानुसार समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सहज एवं तथ्यात्मक रूप से समाधान किया गया। संवाद के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर बिना संकोच जानकारी प्राप्त करने तथा आवश्यकतानुसार समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
शिक्षक श्री रवि शरण तिवारी ने मानसिक तनाव प्रबंधन एवं समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ रहना ही संपूर्ण स्वास्थ्य की पहचान है। उन्होंने छात्राओं को तनाव की स्थिति में सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने, अपनी समस्याओं को अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ साझा करने तथा आवश्यकता होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी देना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेंद्र सिंह कुशवाह, शिक्षकगण श्री डी.एस. कुशवाह, श्रीमती मोनिका वशिष्ठ, श्री रवि शरण तिवारी, श्री विक्रम सिंह यादव, श्रीमती सुनीता सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

