कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में एड्स की रोकथाम, नियंत्रण एवं जन-जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित संबंधित विभाग समन्वय के साथ जागरूकता गतिविधियां संचालित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं जोखिम वाले समूहों तक सही जानकारी पहुंचाने तथा एचआईवी जांच एवं परामर्श सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
