स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता मिलने पर श्री मृगेन्द्र परिहार ने मुख्यमंत्री एवं जनसंपर्क विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्हें उपचार के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय शासन से मिली इस सहायता से उन्हें काफी राहत मिली है।
श्री परिहार ने मुख्यमंत्री एवं जनसंपर्क विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से स्वास्थ्य उपचार में मदद मिली है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी पहल के प्रति आभार प्रकट किया।