सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, सागर जिले के ग्राम महाराजपुर निवासी प्रदीप धारू की। प्रदीप धारू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है। पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके साथ ही परिवार को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। परिवार को नि:शुल्क राशन की सुविधा प्राप्त हो रही है, वहीं उनकी माताजी को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है। प्रदीप धारू ने बताया कि उनकी पत्नी को लाड़ली बहना योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मिलने के साथ अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से परिवार को विभिन्न आवश्यकताओं में आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से मिल रही सुविधाओं से परिवार को सहारा मिला है। प्रदीप धारू ने प्रधानमंत्री आवास, नि:शुल्क राशन, वृद्धावस्था पेंशन और लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।