कहानी सेवा की के तहत ग्राम पंचायत मुड़िया निवासी आनंदी पटेल के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और राहत का माध्यम बनी है। आनंदी पटेल बताते हैं कि पहले उनका मकान कच्चा था, जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। पक्का आवास मिलने से उन्हें सुरक्षित और स्थायी छत की सुविधा मिली है। अब वे अपने नए पक्के मकान में हंसी-खुशी और सुविधापूर्वक जीवन-यापन कर रहे हैं।
आनंदी पटेल ने बताया कि पक्का मकान मिलना उनके लिए खुशी का विषय है। आवास की सुविधा से उनके जीवन में सुरक्षा और स्थिरता आई है तथा परिवार को बेहतर वातावरण में रहने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली यह सुविधा उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आवास का लाभ मिलने पर आनंदी पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

