सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत आज गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र छठवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में महिला नव आरक्षकों के लिए लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।


