कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला रोगी कल्याण समिति की कार्यकारणी सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. रजनी छारी,सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.टेगौर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में मरीजों में सुविधाजनक रूप से वार्ड में शिफ्ट किये जाने हेतु चार स्ट्रेचर क्रय किये जाने की अनुमति,रिकार्ड रूम में रिकार्ड के सुरूक्षित संधारण हेतु 20 हैवी रैक क्रय किये जाने,रोगी कल्याण समिति की आय में वृद्धि किये जाने के उद्देश्य से सोनोग्राफी सुविधा हेतु दर का निर्धारण,स्वास्थ्य संस्था सुरक्षा समिति के दिशा निर्देशानुसार चिकित्सालय भवन में कंट्रोल रूप की स्थापना एवं संचालन हेतु 03 एलईडी टीव्ही एवं अन्य सामग्री क्रय किेये जाने,ब्लाईड स्पॉट की पहचान कर 20 अतिरिक्त सी.सी.टी.व्ही कैमरों की स्थापना के संबंध में आवश्यक निर्णय लिये गए।





