जिले में रबी वर्ष 2026-27 हेतु यूरिया 8492 मैट्रिक.टन, डी.ए.पी,टी.एस.पी. 3121 मैट्रिक.टन, एन.पी.के. 5124, एस.एस.पी. 5002 मैट्रिक.टन एवं एम.ओ.पी. 240 मैट्रिक.टन कुल 21979 मैट्रिक.टन उर्वरकों की उपलब्धता है। जिले में ई-विकास प्रणाली 2.0 के माध्यम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।

महिला कृषकों को ई-टोकन बुकिंग के पश्चात् उर्वरकों के उठाव हेतु उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर स्वयं आने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने किसी भी पारिवारिक सदस्य को उर्वरक लेने हेतु विक्रय केन्द्रों पर भेजकर अपने पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से उर्वरक का उठाव कर सकते हैं।