भोपाल / महिला सुरक्षा
भोपाल में वन स्टॉप सेंटर कर्मियों को कानून, गोपनीयता और केस फॉलोअप का प्रशिक्षण
भोपाल में वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर्स और केस वर्कर्स को संवेदनशील सहायता, कानूनी प्रावधानों, दस्तावेजीकरण और नियमित फॉलोअप का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में महिला की सुरक्षा, गोपनीयता और निर्णय को प्राथमिकता देने पर जोर रहा।
