मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिवपुरी जिले के 9 जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु कुल 5 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के आदेशानुसार संबंधितों को इस राशि का भुगतान कर दिया गया है। इसके तहत तहसील पोहरी के ग्राम सिलपुरी निवासी श्री प्रद्युम्न यादव को सर्जरी हेतु 25 हजार रूपए की सहायता दी गई है। तहसील कोलारस के ग्राम पाली निवासी श्री राजसिंह यादव को हृदय के उपचार हेतु 1 लाख रूपए, ग्राम बछौरा तहसील शिवपुरी निवासी श्री संस्कार शिवहरे को उच्च रक्तचाप के इलाज हेतु 75 हजार रूपए, ग्राम अलावदी तहसील बदरवास निवासी श्री मोहन सिंह यादव को हृदय रोग के इलाज हेतु 50 हजार रूपए, ग्राम झलवासा तहसील पोहरी निवासी श्री माधौ सिंह धाकड़ को आंतो के बुखार के उपचार हेतु 65 हजार रूपए, तहसील बदरवास ग्राम खसखेड़ा डकरौआ निवासी श्री रज्जु सिंह दांगी को कैंसर के इलाज हेतु 65 हजार रूपए, तहसील नरवर के ग्राम देवरीखुर्द निवासी श्री ब्रजेश बघेल को कैंसर के उपचार हेतु 50 हजार रूपए, तहसील शिवपुरी के अरविंद वार्ड निवासी श्रीमती बत्तो बाई को सर्जरी हेतु 50 हजार रूपए तथा तहसील खनियांधाना के ग्राम बूढेरा निवासी अंश यादव को रक्त कैंसर के उपचार हेतु 50 हजार रूपए की सहायता राशि दी गई है।