कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम बावडीचापा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे, सीडीपीओ श्री नितिन मित्तल आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा निरीक्षण के दौरान बच्चों के प्रदाय किये गये मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किया गया तथा मैन्यू अनुसार मध्यान्ह भोजन की व्यवस्थाएं देखी गई। इस दौरान उन्होंने डीपीओ श्री खरे को निर्देश दिये कि सभी आंगनबाडी केन्द्रों के परिसरो में पोषण वाटिकाएं विकसित की जायें। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाडी केेन्द्र पर बच्चों के वजन एवं लम्बाई का माप लिये जाने संबंधी रिकार्ड का अवलोकन भी किया।
आंगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बालिका सजनी पुत्री श्री विनोद आदिवासी के आई फ्लू से पीडित पाये जाने पर उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से आई ड्रॉप उपलब्ध कराई गई तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों से ग्रसित होने पर बच्चों को स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से उपचारित कराया जायें।

