सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर को कृष्णा राज कपूर आडिटोरियम रीवा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा आमजनों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील करते हुए कहा है कि रक्तदान महादान है। यह पीड़ित मानवता की सेवा के लिए धर्म का सबसे बड़ा कार्य है। रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

आपके द्वारा किया गया रक्तदान पीड़ित को जीवनदान देता है। किसी के प्राण बचाने में सहयोग करना सर्वोत्तम कार्य है। हर स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है। विशाल रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर रक्तदान करके पीड़ित मानवता की सेवा में सहयोग करें।