जिले में देवउठनी ग्यारस सहित नवंबर माह के विवाह मुहूर्तों में बाल विवाह की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कुल कंट्रोल रूम गठित किए हैं। ये कंट्रोल रूम 19 से 21 नवंबर तक सक्रिय रहेंगे। यहां तैनात अधिकारी-कर्मचारी बाल विवाह से संबंधित शिकायतें प्राप्त कर बाल विवाह निगरानी समिति के साथ समन्वय बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक श्रीमती शैली तिवारी को सौंपी गई है। उनसे मोबाइल नंबर 8435354976 पर संपर्क किया जा सकता है। उनके सहयोग के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीमती रूपा साहू की ड्यूटी लगाई गई है, जिनका मोबाइल नंबर 8871255212 है। ब्लॉक स्तर पर बड़वारा परियोजना में परियोजना अधिकारी श्रीमती रेशमा परवीन (मो. 7974248415) प्रभारी रहेंगी। उनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड-3 श्री बेनीराम धुर्वे (मो. 9424757418) नियुक्त किए गए हैं। जबकि बहोरीबंद परियोजना में परियोजना अधिकारी श्री संतोष पटेल (मो. 9424957749) और सहायक ग्रेड-3 श्री दिनेश नायक (मो. 8964898890) को जिम्मेदारी दी गई है। ढीमरखेड़ा परियोजना में परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती यादव (मो. 9424547660) प्रभारी रहेंगी। उनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड-3 श्री विजय श्रीवास्तव (मो. 7415817772) नियुक्त किए गए हैं। कटनी शहरी परियोजना में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुपमा आटे (मो. 7067198473) तथा सहायक ग्रेड-2 श्री रजनीश सोनी (मो. 8319872731) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मुड़वारा परियोजना में परियोजना अधिकारी श्रीमती विद्या पाण्डेय (मो. 9713162886) और सहायक ग्रेड-3 सुश्री सदी खरे (मो. 7987537036), रीठी परियोजना में पर्यवेक्षक श्रीमती सुलोचना महोबिया (मो. 8435122204) तथा सहायक ग्रेड-3 श्री सत्येन्द्र कुम्हरे (मो. 9144577255) को तैनात किया गया है। विजयराघवगढ़ परियोजना में परियोजना अधिकारी श्री संतोष अग्रवाल (मो. 9131354267) प्रभारी रहेंगे। उनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड-3 श्री शिवम मिश्रा (8871609151) की ड्यूटी लगाई गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 19 से 21 नवंबर तक निर्धारित कंट्रोल रूम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाल विवाह की सूचना मिलने पर बाल विवाह निगरानी समिति के साथ समन्वय कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।