लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम, 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्रों के संचालन हेतु जिला बुरहानपुर में 05 लोक सेवा केन्द्रों के लिए नवीन संचालकों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिले के बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार, धुलकोट एवं शाहपुर स्थित लोक सेवा केन्द्रों के संचालन, स्थापना एवं रखरखाव हेतु पृथक-पृथक ऑनलाइन निविदाएं एमपी टेंडर्स पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की जा रही हैं।

इच्छुक निविदाकार 12 अक्टूबर को समय दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं।निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निविदा दस्तावेज विभागीय वेबसाइट https: burhanpur.nic.in/ तथा https: mptenders.gov.in/ पोर्टल पर उपलब्ध हैं। निविदा प्रक्रिया से संबंधित तिथियां एवं अन्य आवश्यक विवरण भी पोर्टल पर देखे जा सकते हैं। निविदा प्रक्रिया के संबंध में समय-समय पर जारी होने वाले संशोधन एवं शुद्धिपत्र केवल एमपी टेंडर्स पोर्टल पर प्रकाशित किए जाएंगे।

निविदा प्रक्रिया से संबंधित किसी भी दावा, आपत्ति अथवा सुझाव के संबंध में कलेक्टर एवं सचिव, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, बुरहानपुर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।