आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उमरिया 29 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को उमरिया नगर के वार्ड क्रमांक-20 कृष्णनगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में डॉ. स्वप्ना वर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. स्वप्ना वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित नारी सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।
खास बातें
- महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
- सरकार का लक्ष्य स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे का निर्माण है।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे के गर्भ में आने से लेकर जन्म और किशोरावस्था तक सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का लक्ष्य स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे का निर्माण है।
आंगनवाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि आत्मीयता, सेवा और पोषण के केंद्र हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा गोद भराई की रस्म भी पूरी की। उन्होंने बालिकाओं का पूजन कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया।
इस दौरान बच्चों, लाभार्थी परिवारों एवं आंगनवाड़ी बहनों से आत्मीय संवाद कर स्वास्थ्य, पोषण और दैनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुंचाने के साथ युवाओं को स्वच्छता, पौधारोपण और विभिन्न सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर नम्रता यादव, नीतू सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रुचि बागरी, परियोजना अधिकारी श्रीमती अंजू सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता महतो, सहायिका श्रीमती ललिता यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
