मध्यप्रदेश शासन द्वारा बालिकाओं के जन्म, बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
शहडोल जिले की निवासी सपना जायसवाल भी लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना से उनकी शिक्षा में काफी मदद मिली है। योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग प्रदान किया है।
सपना जायसवाल ने लाड़ली लक्ष्मी योजना को बालिकाओं के हित में संचालित एक कल्याणकारी योजना बताते हुए कहा कि इससे बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने योजना के माध्यम से मिली सहायता के लिए मध्यप्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
