प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में सोमवार को कुल 429 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 127 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित की गईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं की पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को जांच, दवाइयां और परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल, जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने तथा जांच के लिए सेपिक अप और ड्रॉप की सुविधा भी प्रदान की जाती है।