मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शक्ति, श्रद्धा और आस्था के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की समस्त श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि मां का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-शांति-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार प्रदान करे। मां दुर्गा की आराधना के साथ हम सभी सेवा-सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में नमन किया।
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शारदीय नवरात्रि की मंगलकामनाएं
निर्भय पोस्ट डेस्क · मऊगंज · 11 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट



