प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् मातृ मृत्यु दर में कमी लाने व गर्भवति महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कवरेज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जाच, निदान एवं परामर्श सेवाओं की उपलब्धता की दृष्टि के उद्देश्य से 27 अक्टूबर मंगलवार को जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सको द्वारा गर्भवत्ति एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया गया। जिसमे शासकीय व प्रायवेट चिकित्सको द्वारा सेवाएं दी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर डी बाकोरिया ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य सस्थाओं में 398 से अधिक हाईरिस्क गर्भवति महिलाओ की चिकित्सको द्वारा आवश्यक जाँच व परामर्श दिया गया। जांच के दौरान जटिलताओं को देखते हुए ऐसी चिन्हांकित गर्भवति महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी के लिए खण्डवा भेजा जा रहा है। हाईरिस्क गर्भवति महिलाओ की पहचान जैसे एनिमिया, उच्च रक्तचाप, शुगर, पूर्व सिजेरियन प्रसव, जुड़वा बच्चे, गर्भ में उल्टा बच्चा, पूर्व में गर्भपात, पूर्व में जन्में शिशु में जन्मजात विकृति, कम वर्ष व 35 वर्ष से अधिक उम्र में गर्भधारण होना, अधिक बच्चे होना तथा टीबी, गुरदे, हृदय रोग, मलेरिया, एचआईवी, हैपेटाइटिस बी जैसे रोगों से ग्रसित गर्भवति महिलाएं हाईरिस्क की श्रेणी में आती है।

डॉ बाकोरिया ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवति महिलाओं की सीएचओ के द्वारा काउंसलिंग कर गर्भावस्था में जच्चा बच्चा के लिए जरुरी उचित पोषण आहार एवं स्वच्छता की जानकारी दी। इस दौरान गर्भवति महिलाओं व उनके परिजनों को पोषण आहार व कुपोषण से बचाव के लिए शिविर स्थल पर ही स्वास्थ्य टीम के द्वारा परामर्श सेवाएं देकर घर पर ही उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पोषणयुक्त भोजन सेवन करने की सलाह दी गई। ताकि गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य के साथ साथ अपने बच्चे को उचित मात्रा में पोषण आहार मिल सके। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने की समझाइश भी दी गई।