संकल्प से सेवा अभियान के तहत 18 सितंबर 2026 को विकासखंड मेंहदवानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ’’15 यूनिट रक्तदान’’ किया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में जिले से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ), संबंधित स्वास्थ्यकर्मी तथा विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। शिविर में उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की गई।
अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।